बढपुरा ब्लाक में समाजवादी स्मार्ट फोन योजना में निशुल्क रजिस्ट्रेशन कराते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बढ़पुरा ब्लाक में मंगलवार को समाजवादी स्मार्ट फोन योजना के लिए निशुल्क रजिस्ट्रेशन शिविर लगाए गए। इसमें हाईस्कूल की मार्कशीट के आधार पर पहले दिन करीब 200 लोगों ने पंजीकरण कराया।
सीएससी एसपीवी ने इटावा में समाजवादी स्मार्ट फोन योजना की सफलता के लिए शिविर का आयोजन बघेल कालोनी, राहतपुर रोड मैनपुरी फाटक के पास किया गया। इसका शुभारंभ सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति ने किया। सेंटर संचालक कुलदीप सिंह बघेल ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर राजीव यादव, देवेंद्र भदौरिया, डा. सुरेन्द्र पाल, शिल्पू भदौरिया, विजय यादव, राधाकिशन यादव, बंटी यादव आदि लोग मौजूद रहे।
उधर स्मार्ट फोन योजना को सफल बनाने के लिए डिजिटल पंजीकरण शिविर का आयोजन सीएससी ई-गवर्नेंस के डिस्ट्रिक्ट मेनेजर देवेंद्र सिंह बघेल और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद यादव की अगुवाई में किया गया। इस शिविर में सर्वेश कुशवाह, राजेश कुमार वर्मा, जितेंद्र पाल, श्यामवीर सिंह यादव, अमरीश पाल, भारत सिंह बघेल, संदीप, अजीत बघेल ,मनीष पाल ,अजय सिंह यादव, शरद बघेल, मनोज और धीरेंद्र मौजूद रहे। चकरनगर में स्मार्ट फोन कीबुकिंग शिविरों में भारी भीड़ उमड़ी। शिविर का शुभारंभ प्रधान संघ इटावा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने किया।