फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 लाख से अधिक के 172 बकायेदारों के काटे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर में विद्युत बकायेदारी को चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को 26 लाख से अधिक के 172 कनेक्शन काटे गए। जबकि 21 लाख रुपये से अधिक की वसूली हुई। एसडीओ प्रथम विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने 231 कनेक्शन चेक किए। 11.72 लाख के 68 बकायेदारों के कनेक्शन काटे।
विज्ञापन

इस दौरान 12 लाख रुपये भी वसूले। एसडीओ द्वितीय लव कुमार वर्मा की टीम ने 124 कनेक्शन चेक किए। 8.9 लाख के 62 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। इस दौरान 6.2 लाख रुपये की वसूली हुई। एसडीओ तृतीय सचिन कुमार ने बताया उनके नेतृत्व में 95 कनेक्शन चेक किए गए। इस दौरान 6.10 लाख के 42 के कनेक्शन काटे गए। जबकि 2.89 लाख की वसूली हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें