फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास सूची की डोर टू डोर होगी जांच, पात्र नहीं छूटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। खंड विकास अधिकारी के पुन: जांच के आश्वासन के बाद उनके कार्यालय के बाहर बैठे दोनों प्रधानों ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब चार बजे निवाड़ी खुर्द के प्रधान बृजेश चतुर्वेदी और भरईपुर के प्रधान मनोज कुमार आवास सूची से पात्रों के नाम बिना जांच के ही काटे जाने के चलते नाराज होकर धरने पर बैठ गए थे। दो दौर की वार्ता के बाद रात नौ बजे खंड विकास अधिकारी महेवा सतीश चंद्र पांडेय ने आवास लिपिक शरद तिवारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम वरन राजपूत की मौजूदगी में उनकी शिकायत सुनीं।
विज्ञापन

पुन: जांच कराए जाने और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित करने का भरोसा दिया। वर्तमान सूची के सभी पात्रों की फीडिंग कराने की मांग को स्वीकार किया। उसके बाद दोनों प्रधानों ने तीन दिन की मोहलत देते हुए धरना समाप्त किया। बीडीओ ने बताया कि किसी एडीओ को भेजकर पहली सूची के आधार पर जांच डोर टू डोर कराएंगे। वास्तविक स्थिति की सूचना उच्चाधिकारियों को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें