फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर ११वीं के छात्र की हत्या

विज्ञापन
मृतक आसिफ की फाइल फोटो - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के कबीरगंज मोहल्ले में रहने वाले 11वीं के एक छात्र को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई। शव लायन सफारी के पास फेंककर आरोपी भाग गए। छात्र के सिर व गर्दन पर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। छात्र का मंगलवार को किसी बात पर दो लड़कों से झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

कबीरगंज तिराहा निवासी फैज(17) पुत्र मोहम्मद सलीम का शव गुरुवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के लायन सफारी के पास मिला। सूचना पर एसपी सिटी कपिल देव सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। एसपी सिटी ने बताया कि फैज की पीठ, सिर और गर्दन पर चोट के गहरे निशान हैं। पिता सलीम ने बताया कि फैज को बुधवार रात नौ बजे मेवाती मोहल्ला निवासी उमर पुत्र अज्ञात ने फोन कर पुराना बस स्टैंड के पास बुलाया था। उन्होंने फैज को रात में बाहर जाने से रोका था लेकिन फैज ने दस मिनट में घर लौट आने की बात कही थी। आधे घंटे तक जब फैज वापस नहीं आया तो तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
इसके बाद परिजनों ने कोतवाली थाने में फैज के लापता होने की सूचना दी। सलीम ने बताया कि सुबह दस बजे फोन पर पुलिस ने फैज के बारे में सूचना दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि फैज के पिता की तहरीर पर मेवाती मोहल्ला निवासी उमर पुत्र अज्ञात, विरासत अली पुत्र बरकत, फरद पुत्र बरकत अली, अलफेश पुत्र अजमत अली, इरशाद पुत्र मिस्त्री, मकसूदपुर निवासी फरदीन पुत्र छोटे हाजी, सराय बजरिया झम्मनलाल करारी निवासी जीशान पुत्र तेजा, गाडीपुरा निवासी रिजवान कुरैशी पुत्र सलमान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सलीम के मुताबिक मंगलवार को फैैज का उमर और विरासत अली से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसके बाद गुरुवार को फैज की हत्या हो गई। उन्हें इन्हीं लोगों पर शक है।
विज्ञापन

सुनी गोली चलने की आवाज
घटनास्थल पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि इलाके में देर रात गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। गुरुवार सुबह जब लोग टहलने गए तो सड़क पर एक शव पड़ा हुआ देखा। जिस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।

घटना स्थल पर जांच पड़ताल करते एसपी सिटी कपिल देव सिंह- फोटो : ETAWAH

सिविल लाइन थाने में रोती बिलखती मां शमा वारसी- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें