फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पालियों में 137 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल संगीत गायन में कुल 90 छात्राओं ने भाग लिया। एक छात्रा अनुपस्थित रही। सुबह की पाली में ही इंटरमीडिएट गृहविज्ञान की हुई परीक्षा में कुल1245 छात्राएं पंजीकृत थीं, लेकिन इनमें से 1132 परीक्षा में शामिल हुईं,113 गैर हाजिर रहीं।
विज्ञापन

शनिवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा में कुल 620 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन इनमें से 597 ने परीक्षा दी जबकि 23 गैर हाजिर रहे। शनिवार को हुई परीक्षाओं के दौरान एक भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया।
शुक्रवार को दूसरी पाली में हुई इंटर मीडिएट गणित की हुई परीक्षा में पंजीकृत 6565 परीक्षार्थियों में से 5555 परीक्षार्थी शामिल हुये जबकि 1010 गैर हाजिर रहे। गणित की परीक्षा के दौरान कस्तूरबा गांधी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ऊसराहार से एक परीक्षार्थी को नीता कटियार के नेतृत्व में सचल दल ने नकल करते पकड़ा। इंटर की गणित सामान्य की परीक्षा में पंजीकृत 24 में से 22 परीक्षार्थी शामिल हुए, दो गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें