फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में पिंटू अव्वल

विज्ञापन
मिनी स्टेडियम में दौड़ में भाग लेतीं छात्राएं - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
ताखा। क्षेत्र के नगला खलक गांप स्थित मिनी स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित तहसील स्तरीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नगरिया यादवान गांव के शहीद बलवंत इंटर कालेज के पिंटू ने प्रथम स्थान और सरसई नावर पंचायत के अंशुल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कबड्डी बालक और बालिका और खो-खो प्रतियोगिता में श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज खरगपुर सरैया विजेता रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम ताखा कौशल कुमार और तहसीलदार जगदीश सिंह ने किया।
दोनों अधिकारियों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। बालक वर्ग की 200 मीटर की दौड़ में सुतियानी के चौधरी जवाहर सिंह इंटर कॉलेज के हरिओम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

सरसई नावर पंचायत के शिवांशु दूसरे स्थान पर रहे। इसी तरह 400 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में सरसई नाव पंचायत के में अंशुल प्रथम, सुतियानी के जवाहर सिंह इंटर कालेज के सुखबीर चौधरी दूसरे स्थान पर रहे।
600 मीटर बालक वर्ग की रेस में श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कालेज के राजकुमार प्रथम व विकास कुमार द्वितीय स्थान रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में चौधरी जवाहर सिंह इंटर कालेज सुतियानी की सीलम प्रथम और अंजली द्वितीय स्थान पर रहीं।
200 मीटर दौड़ में सीलम प्रथम और शहीद बलवंत इंटर कालेज की पूजा दूसरे स्थान पर रहीं। 600 मीटर की दौड़ में श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कालेज की अंजू प्रथम व शिवा दूसरे नंबर रहीं।
800 मीटर दौड़ में श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कालेज सरैया की अंजू प्रथम व चौधरी जवाहर सिंह इंटर कालेज सुतियानी की सीलम चौधरी दूसरे स्थान पर रहीं।
लंबीकूद में चौधरी जवाहर सिंह इंटर कॉलेज सुतियानी की अंजली प्रथम, श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज खरगपुर सरैया की अंजू दूसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का समापन बीडीओ अवधेश यादव और एडीओ पंचायत देवेंद्र पाल सिंह ने किया।
इस मौके पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर, योगेश्वर, मनोज यादव, राजकुमार वर्मा, अरविंद कुमार, ईश्वरचंद, अवधेश कुमार, मृत्युंजय राय समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें