जलेसर। थाना सकरौली क्षेत्र के गांव काजीपुर बदनपुर में बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इस पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे सीएचसी जलेसर से आगरा रेफर किया गया है।
जलेसर-फिरोज़ाबाद मार्ग स्थित गांव काजीपुर बदनपुर पर बुधवार दोपहर जलेसर की ओर से आ रही बाइक विद्युत खंभे से टकरा गई। ग्रामीणों ने सकरौली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल जयवीर सिंह निवासी गांव वासदानी धीरपुर टूंडला जिला फिरोजाबाद को सीएचसी जलेसर पर भर्ती कराया। बताया गया है कि जयवीर जलेसर क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव वापस जा रहा था।