फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 19 Jun 2026 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक जगबीर सिंह फाइल फोटो
विज्ञापन
अलीगंज। सराय रोड स्थित बिथरा गांव पर शुक्रवार तड़के चार बजे सड़क पार कर रहे युवक को कार ने रौंद दिया। उसकी मौत हो गई। कार की जोरदार टक्कर से युवक 200 मीटर दूर जा गिरा। अलसुबह होने के कारण मौके पर किसी के न होने पर चालक कार सहित फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे का शिकार बिथरा गांव का जगवीर (32) हुआ है। मृतक युवक शुक्रवार की सुबह चार बजे घर से अपने खेत पर जा रहा था। सड़क पार करते समय तेज गति से आ रही कार की चपेट में आ गया। कार की टक्कर लगने पर 200 मीटर दूर गिरे युवक को लहूलुहान हालत में देख गांव में खलबली मच गई। हादसे की खबर पर दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे परिजन एवं गांव के अन्य लोग जगवीर को लेकर कस्बे स्थित अस्पताल पहुंचे। यहां से रेफर किए जाने पर फर्रुखाबाद ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया।



एंबुलेंस देर से मिलने पर समय से नहीं मिल सका उपचार
हादसे का शिकार हुए जगवीर के भाई धर्मेंद्र ने कहा एंबुलेंस के समय से नहीं मिलने पर उसके भाई को समय से उपचार नहीं मिल सका, जिससे उसकी मौत हो गई। यदि समय से उपचार मिल जाता तो हो सकता है उसके भाई की जान बच जाती। अस्पताल से रेफर किए जाने पर फर्रुखाबाद के लिए जाने को आधा घंटे बाद एंबुलेंस उपलब्ध हो सकी।
विज्ञापन




हादसे से लोगों में आक्रोश
बिथरा गांव पर अलसुबह हुए हादसे से ऑटो चालक और ग्रामीणों में आक्रोश है। सभी लोगों का कहना है कि रोड पर तेज गति से गुजरने पर अक्सर हादसे होते हैं। लोगों ने रोड से तेज गति से गुजरने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने की पुलिस और प्रशासन से मांग की है।
वर्जनहादसे का शिकार हुए जगवीर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सराय अड्डा चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालकर कार और उसके चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। - राजेश सिंह, क्षेत्राधिकारी, अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें