फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खुद को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा में मंगलवार की सुबह एक युवक ने खुद को गोली मार ली। परिजन घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां से गंभीर स्थिति में आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव खेड़ा निवासी राजपाल सिंह ने बताया वह कस्तूरबा विद्यालय में शिक्षक हैं। बीते 15 दिनों से वह घर नहीं गए हैं। उन्होंने बताया मंगलवार की सुबह घर से सूचना आई कि उनके 26 वर्षीय पुत्र विशाल ने खुद को गोली मार ली है। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।
उन्होंने बताया उनके घर में हथियार कहां से आया। उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। मंगलवार की सुबह के समय सभी लोग अपने अपने कार्यों में व्यस्त थे। इस दौरान विशाल ने खुद को गोली मार ली। बेटे का इलाज आगरा के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। अवागढ़ थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया युवक ने स्वयं गोली मारी है। मामले की जानकारी मिली है। परिजन से जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें