फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास से निकल रही बसें, छोटे रूटों पर जाने वाले यात्री परेशान

विज्ञापन
रोडवेज कम होने के चलते बस स्टैंड के बाहर लगी यात्रियों की भीड़ । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। चौथामील से मानपुर तक बाईपास बन गया है। बाईपास से मैनपुरी, कानपुर से रायबरेली, अलीगंज, फर्रुखाबाद, हरदोई आदि रूटों की बसें निकल जाती हैं। इससे बस स्टैंड पर पहुंचने वाले यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान रहते हैं।
विज्ञापन

हाईवे पर चौथामील से लेकर मानपुर तक बाईपास बनाया गया है। जिससे भारी वाहन दिन में शहर के अंदर प्रवेश न कर सके। वहीं शहर के बीचोबीच में रोडवेज बस स्टैंड बना हुआ है। बाईपास बनने के कारण दूसरे जिलों की अधिकांश बसें बाईपास से ही गुजर जाती हैं। वह रोडवेज बस स्टैंड पर नहीं आती हैं।
इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें अपने गंतव्य तक जाने के लिए डग्गामार वाहनों से मजबूरी में सफर तय करना पड़ता है। मंगलवार को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक फर्रुखाबाद और मैनपुरी जाने के लिए बस नहीं आई। इसके चलते रोडवेज बस स्टैंड के बाहर जीटी रोड पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। यात्री बस का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वही बस न आने पर यात्री डग्गामार वाहनों से अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से खड़े हैं अब तक बस स्टैंड पर फर्रुखाबाद जाने के लिए कोई बस नहीं आई हैं। जो बसें आई थीं वह रोडवेज के रंग में रंगी थी, लेकिन डग्गामार बसें थी।
प्रांजुल, अलीगंज
कुरावली जाना है सुबह 11 बजे से खड़े हैं, एक बज रहा है लेकिन अब तक बस नहीं आई है। काउंटर पर पूछने गए तो बता दिया रोड पर खड़े हो जाओ जो बस आए उससे चले जाना।
रौनक, कुरावली
दूसरे जनपदों की बसें कम संख्या में डिपो पर आती हैं। इस संबंध में वहां के अधिकारियों को लिखा गया है। डिपो की जो बसे हैं वह नियमित बस स्टैंड से ही आती जाती हैं।
विज्ञापन

राजेश यादव, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें