फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल पर आए बंदी की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नयागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरसुलिया निवासी युवक हत्या के मामले में जेल गया था। जून 2021 से वह पैरोल पर था। बुधवार देर रात अलीगढ़ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

खरसुलिया निवासी करीब 45 वर्षीय लल्लू सिंह को हत्या के मामले में 16 साल की सजा सुनाई गई थी। इस दौरान वह एटा जेल में 14 साल की सजा काट चुका है। कुछ दिन पहले वह कैंसर रोग से ग्रसित हो गया। जून 2021 में पैरोल मिलने पर वह जेल से बाहर आ गया। बुधवार रात इलाज के दौरान अलीगढ़ में उसकी मौत हो गई। नयागांव थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि लल्लू सिंह हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहा था। जो जून 2021 में पैरोल पर बाहर आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें