एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में डयूटी से गैरहाजिर रहने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के आठ शिक्षकों का वेतन रोका गया है।
बीएसए संजय सिंह ने बताया कि शिक्षक आचरण नियमावली का आठ शिक्षकों ने उल्लंघन किया है। प्रावि दूल्हापुर पर तैनात शिक्षक रामवीर सिंह, प्रावि ककरावली पर अतुल कुमार, प्रावि अंबारी पर अर्चना यादव, कंपोजिट उमावि घिलौआ पर मनोज वर्मा तैनात हैं। इन सभी की श्रीराम बाल भारती इंटर कॉलेज में परीक्षा के लिए डयूटी लगाई गई थी। प्रावि पीएसी पर तैनात गीता गुप्ता, प्रावि जिन्हैरा पर सुचि गुप्ता और कंपोजिट विद्यालय दतेई पर तैनात गौरी की राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जिन्हैरा पर डयूटी लगाई गई थी। ये सभी शिक्षक डयूटी करने नहीं पहुंचे। वहीं प्रावि कवार में तैनात शिक्षक आलोक मिश्रा ने भी बोर्ड परीक्षा में डयूटी नहीं की है। साथ ही अपने विद्यालय से भी बिना अनुमति अनुपस्थित रहे हैं। इन सभी का वेतन रोकने के साथ ही संबंधित केंद्रों पर अपनी उपस्थिति देने के निर्देश दिए गए हैं।