फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सालों ने जीजा को मारी गोली, पैर में लगने से गंभीर घायल, पुलिस कर रही जांच

Tue, 09 Jan 2024 04:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में सालों ने जीजा को गोली मार दी। पैर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में थाना व कस्बा सकीट के मोहल्ला खरा में एक युवक सोमवार की रात पैर में गोली लगने से घायल हो गया। युवक अपने ही सालों पर गोली मारने का आरोप लगा रहा है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

विज्ञापन


मोहल्ला खरा निवासी टिंकू उर्फ गजनी के पैर में गोली लगी है। घायल का आरोप है कि साले उपदेश और अभिषेक निवासी मानपुर कोतवाली देहात ने रात करीब 3 बजे घर में घुसकर हत्या करने के इरादे से गोली मारी है। गोली लगने के बाद चीख पुकार मचने पर युवक ने पुलिस को सूचना दी, तब पुलिस घायल को लेकर मेडिकल कॉलेज आई और भर्ती कराया गया। 

घायल ने बताया कि सोमवार को पत्नी पूनम को दिल्ली से ससुर के पास से लेकर आया। एटा आने पर अलीगंज चुंगी पर पत्नी अपने मायके जाने की जिद पर अड़ गई, लेकिन वह अपने घर लेकर जाना चाहता था। जब पत्नी नहीं मानी तो वह छोड़कर अपने घर रात करीब 1 बजे पहुंचा। इसके बाद पत्नी ने अपने भाईयों को फोन करके बता दिया, इसके बाद साले घर आए और हत्या करने के इरादे से गोली मारी गई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि युवक ने अपने सालों पर गोली मारने का आरोप लगाया है, लेकिन जब मंगलवार की सुबह गांव मानपुर में पुलिस भेजी गई तो साले सोते पाए गए और उनको गोली लगने की कोई जानकारी तक नहीं था। इससे साफ हो रहा है कि मामला संदिग्ध है और युवक ने खुद ही सालों को फंसाने के लिए गोली मारी है। अब तक तहरीर नहीं मिली है, मामले की फिर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें