फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना व कस्बा जैथरा निवासी युवक की संदिग्ध हालातों में मौत हुई है। परिवारीजनों ने शराब में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मोहल्ला बढ़ैयान निवासी पंकज कुमार के 18 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार की सोमवार रात करीब 10 बजे मौत हो गई। भाई शिवम का आरोप है कि कस्बा के ही मोहल्ला गांधीनगर निवासी शालू उपाध्याय सोमवार शाम अनुज को अपने साथ ले गया था। देरशाम शालू बाइक से आया और अनुज को दरवाजे पर पटक कर चला गया। मां ने उसे काफी रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका। अनुज की तबियत बिगड़ने पर पहले कस्बा में ही एक निजी चिकित्सक को दिखाया। हालत में सुधार न होने पर रात करीब 10 बजे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शिवम का का कहना है कि शालू उपाध्याय की कस्बा में ही मेडिकल की दुकान है। इस पर अनुज कार्य करता था। लेनदेन को लेकर पिछले दिनों कहासुनी हो गई थी। इसी बात को लेकर शालू ने शराब में जहर देकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमोर्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें