फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में युवक की मौत

Mon, 14 Sep 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर में हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
जसेलर। आगरा रोड पर सागरताल बाईपास के पास रविवार को तेज रफ्तार कार और लिंटर डालने वाली मशीन से लदे ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

गांव हसनगढ़ निवासी नईम ने बताया कि जलेसर कस्बा से ट्रैक्टर की ट्राॅली में लादकर लिंटर डालने वाली मशीन को आगरा रोड पर ले जाते समय सागरताल बाईपास के कार से टक्कर हो गई।
इस हादसे में कार सवार रिहान (19) निवासी मोहल्ला पंसारियान और ट्रैक्टर की ट्राॅली में सवार उसके अलावा गांव के ही अनवार, सोहिल, आशिक और जलालुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग व राहगीरों ने रुककर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पहुंचाया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने रिहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनवार, आशिक, जलालुद्दीन को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।

जलेसर में हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें