फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शोरूम से नकदी समेत साढ़े तीन लाख का सामान चोरी

Mon, 14 Sep 2026 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज में फर्नीचर के शोरूम में चोरी के बाद जांच को पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। कस्बे में मैनपुरी रोड स्थित फौजी फर्नीचर हाउस से चोर एक लाख रुपये की नकदी सहित साढ़े तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सरिया से शटर तोड़कर घुसे चोर शोरूम से 10 एलईडी, 15 इंडक्शन, 10 सीलिंग फैन, दो सिलाई मशीन और दो जूसर-ग्राइंडर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की इस घटना से व्यापारियों और पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव नगला मोच निवासी रघुवीर सिंह फौजी का मैनपुरी रोड पर फौजी फर्नीचर हाउस के नाम से शोरूम है। इस पर फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक का सामान मिलता है। रघुवीर सिंह सोमवार की सुबह शोरूम पर पहुंचे तो गेट टूटा देख उनके होश उड़ गए।
हड़बड़ाहट में अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा देख वह बेचैन हो उठे। जानकारी पर पुलिस, व्यापारी और उनके गांव के लोग मौके पर पहुंच गए।

थाना प्रभारी रूपेश वर्मा और क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वैड को बुलाया। गहनता से की गई जांच में अनुमान लगाया जा रहा है कि चोरों ने सरिया से शटर को खोला है। शोरूम संचालक के अनुसार चोर साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक का सामान और एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें