फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव खैरपुरा के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी अलीगंज भर्ती कराया गया। यहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सैफई रेफर कर दिया गया। जिला फर्रुखाबाद थाना कंपिल क्षेत्र के गांव नाजिर नगला निवासी बाइक सवार सुनील कुमार (20) पुत्र अजयपाल सिंह की हादसे में मौत हुई है। जबकि चचेरा भाई अखिलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अखिलेश दिल्ली स्थित एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है। अखिलेश को अलीगंज तक छोड़ने के लिए बृहस्पतिवार देर शाम सुनील बाइक से जा रहा था। तभी खैरपुरा मोड़ के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं थाना जसरथपुर क्षेत्र स्थित गांव बिजनई के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बबलू निवासी महाराजपुर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया यहां से आगरा रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि बबलू कुरावली में पैथोलॉजी लैब चलाता है, कुरावली जाते समय हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें