फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह की बच्ची की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र के गांव बेरनी निवासी राम सिंह की छह माह की पुत्री रिया की मौत शुक्रवार सुबह घर पर ही हो गई। राम सिंह ने पड़ोसी जीतू पर हत्या करने का आरोप लगा दिया। इसके साथ ही पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम गृह पर राम सिंह के भतीजे सोनू ने बताया कि जीतू के परिजनों से लंबे समय से मनमुटाव चल रहा है। इसकी वजह से रंजिश मानते चले आ रहे हैं। चाची गुड्डी देवी छत पर शुक्रवार को खाना बना रही थीं। तभी जीतू ने बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार गौतम ने बताया कि आरोप लगाए गए हैं, लेकिन पता लगा है कि बच्ची काफी समय से बीमार चल रही थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें