फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 13 Sep 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतक निर्दाेष का फाइल फोटो-
विज्ञापन
अलीगंज। मैनपुरी रोड पर रविवार को नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद उसे सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी व घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गांव झकरई निवासी दुर्वेश ने बताया कि भाई निर्दोष (20) बाइक से कस्बे की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव से निकलते ही अचानक नीलगाय सामने आ गई। संभलने का मौका नहीं मिला और बाइक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में निर्दोष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी अलीगंज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। निर्दोष की शादी इसी वर्ष मई में हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी बेसुध हो गई। परिजन ने किसी तरह उसे संभाला। कुछ महीने पहले जिस घर में शादी की खुशियां गूंजीं थीं वहां अब मातम पसरा है।
दुर्वेश ने बताया कि निर्दोष सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। सबसे बड़ी बहन शशि 26 वर्ष की है और विवाहित है। इसके बाद विवेक 23 वर्ष का है वह भी विवाहित है। निर्दोष के बाद अर्जुन 18, विमल 17, शोभा 16 और सबसे छोटा दुर्वेश 14 वर्ष का है। भाई की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना अलीगंज प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि बाइक सवार युवक नीलगाय से टकराकर घायल हुआ था। सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें