फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: यूथ प्रीमियर लीग के लिए जिले के 60 खिलाड़ियों का चयन

Sun, 13 Sep 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज रोड स्थित बाला जी क्रिकेट एकेडमी में यूथ प्रीमियर लीग क्रिकेट ट्रायल में 60 खिलाड़ियों का चयन हुआ। अब यह खिलाड़ी वृंदावन क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। चयनित खिलाड़ियों को वृंदावन में होने वाली डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

क्रिकेट ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्षमता परखी गई। वृंदावन क्रिकेट एकेडमी के कोच लोकेश तोमर और बाला जी क्रिकेट एकेडमी के कोच रवि यादव ने खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखा। ट्रायल के दो दिन बाद चयनित 60 खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी। हिमांशु सिंह ने कहा कि वर्तमान में बच्चे टी-20 क्रिकेट की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं ऐसे में 50 ओवर के प्रारूप को बढ़ावा देना जरूरी है।
इससे खिलाड़ियों को लंबी पारी खेलने और गेंदबाजी में धैर्य दिखाने का अनुभव मिलेगा। उन्होंने कहा कि एटा में लेदर बॉल क्रिकेट को नई ऊर्जा देने का प्रयास किया जा रहा है। कोच लोकेश तोमर ने बताया कि यह यूथ प्रीमियर लीग का दूसरा संस्करण है। इसमें 14, 16 और 19 वर्ष तक के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक आयोजित किए जाने की तैयारी है। इस दौरान हिमांशु अमित, सौरभ कुमार और सुधीर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें