एटा। कस्बा जैथरा में मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना परौली के पास मंगलवार को शाम करीब 6 बजे हुई।
मृतक की पहचान लोहाखार थाना बागवाला निवासी रमन के रूप में हुई है। हादसे के दौरान रमन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वह अपनी बहन को परीक्षा केंद्र से लेकर जैथरा लौट रहा था। हादसे की सूचना पर पहुंची जैथरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया था। शव को मेडिकल कॉलेज मोर्चरी पर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस टीम लगाई है।