फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुआल लेने गए युवक को पीटा, बचाने आए चाचा पर फायरिंग

Mon, 16 Nov 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। गांव नगला धाता में खेत पर धान का पुआल लेने गए युवक को 11 लोगों ने घेरकर पीट दिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने फावड़े, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंचे चाचा पर भी तमंचे से फायरिंग की गई। गनीमत रही कि गोली लगने से दोनों बाल-बाल बच गए। पुलिस ने 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव नगला धाता निवासी देवराज ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम वह अपने खेत पर धान का पुआल लेने गया था। इसी दौरान गांव के प्रेम प्रताप, अखंड प्रताप, सचिन उर्फ विक्रांत, अनूप कुमार, सर्वेंद्र उर्फ तनु, कुंज बिहारी, आकाश, अमित, ललित कुमार, अनिल कुमार और एतवीर उर्फ भोले वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी ने एकराय होकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अखंड प्रताप ने फावड़े से सिर पर प्रहार किया जबकि कुंज बिहारी ने सरिया से हमला कर दिया। अन्य आरोपियों ने भी लाठी-डंडों से पीटा जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा।

देवराज का आरोप है कि पास के खेत में सरसों की फसल में पानी लगा रहे उसके चाचा श्याम चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंचे। प्रेम प्रताप ने तमंचे से दोनों को निशाना बनाकर फायर कर दिया। हालांकि किसी तरह वह गोली लगने से बच गए। हमले में देवराज के सिर और शरीर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने देर रात उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर 11 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें