फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आपका 49 लाख का पार्सल आया है...कहकर ठगे 9.32 लाख रुपये

Thu, 26 Dec 2024 02:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना साइबर क्राइम में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि पार्सल देने के बहाने फोन कर उसको भ्रमित किया गया। बातों में आकर महिला ने आठ बार में विभिन्न खातों में 9.32 लाख रुपये डवाकर ठग लिया।
विज्ञापन

थाना जलेसर की आगरा रोड इसौली निवासी पवित्रा यादव ने बताया कि 20 दिसंबर को उनके पास एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि मैं मुंबई एयरपोर्ट से बोल रहा हूं, आपका पार्सल आया है। जिसकी कुल कीमत 4995820 रुपये है। इसके लिए आपको 22000 रुपये का ट्रांसपोर्ट शुल्क देना होगा। बातों में आकर 22000 रुपये बताए गए खातों में डाल दिए। थोड़ी देर बाद फिर फोन आया और कहा कि 95000 रुपये कस्टम चार्ज भी आपको देना होगा। बातों में आकर मैंने बैंक से सीधे रुपये ट्रांसफर कर दिए जो कि किसी राहुल यादव के खाते में गए।
एक बार फिर फोन आया और बताया गया कि लंदन से 6000 पॉइंट आए हैं जो इंडियन करेंसी में परिवर्तित हो जाएंगे। इसके लिए ढाई लाख रुपये आपको देने पड़ेंगे। महिला ने फिर दो खातों में रुपये ट्रांसफर कर दिए। एक बार फिर बताया गया कि आपका पार्सल डिलीवर करने के लिए परमिशन के तौर पर 565000 रुपये आपको देने पड़ेंगे। फिर से महिला ने तीन खातों में धनराशि स्थानांतरित कर दी। कुछ समय बाद फोन आया और कहा कि जीएसटी भरने के नाम पर 775000 रुपये आप और जमा कीजिए। तभी आपका पार्सल मिलेगा अन्यथा वापस हो जाएगा और पैसा भी नहीं मिलेगा। तब महिला को लगा कि मेरे साथ धोखाधड़ी हुई है।
विज्ञापन

सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जिन खातों में पैसे गए हैं, उनको फ्रीज कराने के लिए बैंक को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें