फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जलेसर में अस्पताल व पैथोलॉजी क्लीनिक को किया सील

Thu, 26 Dec 2024 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अपंजीकृत अस्पतालों व क्लीनिक संचालकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। बुधवार को स्वास्थ्य टीम ने जलेसर में एक अस्पताल सहित पैथोलाॅजी व क्लीनिक को सील किया।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया बुधवार को लोकमन सिंह के साथ जलेसर में तोप चौराहा पर पहुंचे। यहां राधिका हॉस्पिटल पर जांच पड़ताल की। संचालक से कागजात मांगे लेकिन कोई कागजात नहीं दिखा पाया। इस दौरान वहां दवाएं भी बड़ी मात्रा में मिलीं। अस्पताल को सील कराया गया। मोहल्ला शेरगंज में एडी पैथोलॉजी पर पहुंचे। यह भी अपंजीकृत मिली। इस पर इसको सील किया गया।
बाद में मोहल्ला सराय नीम में डॉ. आरपी नंदा के क्लीनिक पर पहुंचे। यह भी अपंजीकृत मिला। इसको भी सील किया गया। विभागीय कार्रवाई से जलेसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई क्लीनिक संचालक दुकानों के शटर गिराकर चले गए।

सिरोही। समीपवर्ती आवल गांव में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें