यहां उनको कुछ खून के निशान दिखाई दिए। जिसके बाद वह खेत के अंदर खड़ी सरसों की फसल के बीच पहुंचे। वहां देखा तो उनके होश उड़ गए और चीख निकल गई। यहां भतीजे धर्मेंद्र का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। चीख सुनकर परिजन व गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के साथ ही फोरेंसिक और सर्विलांस व डॉग स्क्वाड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। साक्ष्य संकलन के साथ ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
किशोर की किसी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है। परिजन ने फिलहाल किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। घटना के बाद साक्ष्य संकलन करते हुए गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम होने के बाद ही हत्या किस माध्यम से की गई यह बताया जा सकता है।
-ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीओ जलेसर
टाइम लाइन
4 बजे धर्मेंद्र घर से दौड़ लगाने की कहकर निकला।
6 बजे तक नहीं पहुंचा तो परिजन ने ढूंढ़ना शुरू किया।
10 बजे ताऊ जोधपाल को खेत के पास खून के निशान दिखे।
10:10 पर सरसों के खेत में शव मिला।
10:20 पर पुलिस को सूचना दी।
10:30 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
ये भी पढ़ें-
UP: यमुना एक्सप्रेसवे पर नाले में मिली विवाहिता की लाश, कंबल में लपेटकर फेंका; जांच में जुटी पुलिस