फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलकर लौटा युवक, कमरे में गया और फांसी लगाकर दे दी जान; घर में मची चीख पुकार

Wed, 07 Feb 2024 06:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलकर घर लौटा युवक कमरे में गया और फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
man demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में क्रिकेट खेलकर घर लौटे युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घरवालों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के वनगांव का है। यहां रहने वाले रवि कुमार (30) ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की है। मां विमला देवी ने बताया की सुबह नाश्ता करने के बाद दोस्तों के साथ मैच खेलने चला गया था। दोपहर में मैच खेलकर वापस आया। 

घर पर किसी से बिना कुछ बोले घर के एक कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद अंदर जाकर देखा तो बेटा फंदे पर लटका हुआ था। फंदे पर युवक को लटकता देख घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। उन्होंने युवक को फंदे से उतारा।
विज्ञापन


परिजन युवक को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। कोतवाली नगर प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें