फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेत में ट्रैक्टर निकलने से रोकने पर युवक को लाठी-डंडों से पीटा

Tue, 22 Oct 2024 07:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। थाना क्षेत्र के गांव मोद्दीपुर में मंगलवार की दोपहर गीले खेत से ट्रैक्टर निकालने का विरोध करने पर युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पर भेजा। वहां से उसे आगरा भेज दिया गया।
विज्ञापन


गांव मोद्दीपुर विनेश के खेत से कुछ लोग ट्रैक्टर निकाल रहे थे। विनेश ने विरोध किया। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। परिजन घायल विनेश को थाना लेकर आए। जहां से उसे चिकित्सकीय परीक्षण को मिरहची अस्पताल भेज दिया। युवक की हालत गंभीर देखते हुए उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया। परिजन ने बताया विनेश खेतों पर समर की पाइपलाइन डलवा रहा था।
उसी समय गांव के ही लोग खेत में से ट्रैक्टर निकालने लगे। गीले खेत में से ट्रैक्टर निकालने का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और हमला कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी जेपी अशोक का कहना है कि फिलहाल घायल को उपचार के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें