फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व योग दिवस को लेकर लोगों में उत्साह

Sat, 20 Jun 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रविवार को पहली बार विश्व योग दिवस मनाया जाएगा। इस दिवस को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अमर उजाला के साथ आर्ट ऑफ लिविंग का योग शिविर रेलवे रोड स्थित इंद्रपुरी पार्क में आयोजित किया जाएगा। इसमें 500 से ज्यादा लोग भाग लेकर योगा सीखेंगे। क्षेत्रीय भाजपा सांसद राजवीर सिंह राजू और भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।  
विज्ञापन

इंद्रपुरी पार्क में शिविर सुबह पांच बजे शुरू होगा। इसमें योग प्रशिक्षक रमेशचंद्र राजौरिया, सुमन खेमका व अन्य योग की जानकारी देने के साथ-साथ प्राणायाम और ध्यान की क्रिया कराएंगे। शिविर सात बजे तक चलेगा। आर्ट ऑफ लिविंग के जिला संयोजक विशाल अग्रवाल, शिविर संयोजक राकेश वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय और राजू खेमका ने बताया कि योग शिविर में भाग लेने वाले लोग आरामदायक वस्त्र पहनकर आएं। पानी की बोतल और एक चादर लेकर आएं। इससे पहले शनिवार को आर्ट ऑफ लिविंग की बैठक संपन्न हुई। इसमें अमर उजाला के सहयोग से लगने वाले शिविर को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। साथ सभी लोगों ने शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। शनिवार को भी योग का पूर्वाभ्यास हुआ। संयोजक राकेश वार्ष्णेय ने जन सामान्य को जोड़ने का आह्वान किया। राजकुमार पाराशर ने बताया कि शिविर में योग क्या है, कैसे करें, क्या न करें, कैसे सुंदरता प्रदान करें यह सब बताया जाएगा।
दूसरी ओर अखिल विश्व गायत्री परिवार की मीडिया प्रभारी ओमलक्ष्मी ने बताया कि रविवार को भारती नगर स्थित केशव सरस्वती शिशु मंदिर में सुबह पौने सात बजे आयोजित योग शिविर में गायत्री परिवार द्वारा सूर्य नमस्कार के साथ प्रज्ञा योग व्यायाम, सामूहिक प्रार्थना, उद्बोधन आदि कार्यक्रम संपन्न होंगे। पंतजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान न्यास के तत्वावधान में जीआईसी मैदान में योग शिविर सुबह छह बजे से पौने सात बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिला संयोजक आचार्य व्यास ने बताया कि मुख्य अतिथि भाजपा सांसद राजवीर सिंह होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित योग शिविर में जिला अस्पताल के योग प्रशिक्षक डा. अनुपम सक्सेना ने कहा कि योगसिद्धि व शरीर शुद्धि के लिए योगासन जरूरी है। -
-
आसन
- ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, कटिचक्रासन: पेट साफ करने व कब्ज को दूर करने के लिए।
- उट्कट आसन, त्रिकोण आसन, सूर्य नमस्कार 12 आसन: रक्त का संचार बेहतर होता है जिससे हृदय रोग की शिकायत कम होती है। विटामिन डी प्राप्त होती है, शरीर में ऊर्जा प्राप्त होती है, मोटापा भी कम होता है।
विज्ञापन

- मण्ड्क आसन- शुगर, डायबिटीज के लिए रामबाण
-नौकासन: आंतों को मजबूत बनाता है, हार्निया के रोगी को लाभ।
-भुंजगासन, शलभासन: कमर के रोगी को करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें