फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पारिश्रमिक न मिलने पर तापीय परियोजना में श्रमिकों की हड़ताल

Fri, 24 Jan 2025 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मलावन में निर्माणाधीन जवाहर तापीय परियोजना में शुक्रवार को कई कंपनी के श्रमिकों ने हड़ताल कर दी। मांग थी कि उनका तीन से चार माह का पारिश्रमिक नहीं मिला है उसको दिलवाया जाए। श्रमिक परियोजना के गेट पर एकत्रित हो गए और बैठ गए।
विज्ञापन

जवाहर तापीय परियोजना के निर्माण का कार्य कोरियाई कंपनी दूसान को मिला है। इसके अधीन अन्य कई कंपनी कार्य कर रहीं हैं। इन कपंनियों ने जनपद के अलावा दूसरे जनपदों सहित अन्य प्रांतों के श्रमिक कार्य कर रहे हैं। कंपनी पॉवरकॉन, एनएस, सोनी पॉवर सहित अन्य कंपनियों के श्रमिकों का पारिश्रमिक 3 से 4 माह से नहीं मिला है। इससे श्रमिक परेशान हैं। बताया दुकानों से उधार राशन ले लेते थे।
अब दुकानदार भी मना कर करने लगे हैं। ऐसे में उनके सामने दिक्कत खड़ी हो रही है। कंपनी के ठेकेदार से कहें तो वह खुद का भुगतान न होने की बात बोल देते हैं। उनके सामने समस्या खड़ी हो गई है। बताया हर माह आश्वासन दे दिया जाता है कि भुगतान कराया जाएगा, कुछ को एक माह का भुगतान मिल जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें