फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: साइट बंद होने से श्रमिकों को उठानी पड़ रही परेशानी

Wed, 06 Mar 2024 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। श्रम विभाग की अधिकारिक वेबसाइट बंद पड़ी है। इसकी वजह से विभागीय कार्य नहीं हो पा रहे हैं। श्रमिक विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं। इसकी वजह से श्रमिक काफी परेशान हैं। साथ ही श्रमिकों के हितों के लिए चलाई जा रही योजनाएं भी ठप पड़ी हैं।
विज्ञापन


भवन एवं सन्निर्माण कार्य में लगे श्रमिक, जो असंगठित श्रमिकों की श्रेणी में आते हैं। ऐसे श्रमिकों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों का विभाग में पंजीकरण होना अनिवार्य होता है। ऐसे श्रमिकों को विभाग की ओर से शिशु बालिका एवं मातृत्व लाभ योजना, अक्षमता पेंशन, मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता, अंत्येष्टि सहायता, कौशल विकास तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन, आवास सहायता, पेंशन, सौर्य ऊर्जा सहायता जैसी तमाम योजनाएं हैं।
लेकिन एक माह से श्रमिक योजनाओं का लाभ लेने के लिए भटक रहे हैं, लेकिन योजनाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसकी वजह है कि श्रम विभाग की साइट नहीं चल रही। श्रम प्रवर्तन अधिकारी यादवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि एक माह से अधिक समय से वेबसाइट बंद चल रही है। ऐसे में श्रमिक आते हैं तो उनका कार्य नहीं हो पा रहा है। उच्च स्तर पर वेबसाइट पर काम किया जा रहा है। कब तक सुचारू हो सकेगी, कहना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें