फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: काम करते समय सीढ़ी से नीचे गिरा मजदूर, हालत नाजुक

Thu, 10 Sep 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव झिनवार में बुधवार शाम काम करते समय मजदूर सीढ़ी से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव झिनवार निवासी फतेह सिंह ने बताया कि वह बुधवार की देर शाम एक मकान पर प्लास्टर का काम कर रहे थे। इसी दौरान सीढ़ी पर काम करते समय अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गए। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

गिरने की आवाज सुनकर अन्य मजदूर व मकान मालिक मौके पर आ गए और गंभीर रूप से घायल फतेह सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निधौली कलां लेकर पहुंचे। यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मे़डिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार के बाद उनको सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें