फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सोते रहे घरवाले, कुंडी लगाकर 15 लाख के जेवर ले उड़े चोर

Thu, 10 Sep 2026 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
अलीगंज के गांव  महाराजपुर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। गांव महाराजपुर में बुधवार रात चोरों ने एक घर में घुसकर करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। परिवार के सदस्य घर में अलग-अलग स्थानों पर सो रहे थे। चोरों ने इसका फायदा उठाया और वारदात को अंजाम देने से पहले एक कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। सुबह घर में सामान बिखरा मिलने पर चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी मुनीष कुमार ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात वह छत पर सो रहे थे। उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं। भाई कोठरी में सो रहा था, जबकि मां आंगन में सो रही थीं। पिता पालतू गाय की मौत हो जाने के कारण उसे देखने के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान चोर घर में दाखिल हो गए। आरोप है कि चोरों ने उनके भाई के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी, ताकि आहट होने पर वह बाहर न निकल सकें। रात करीब ढाई बजे घर में घुसे चोरों ने कमरों में रखे सामान को खंगाला। इसके बाद सोने और चांदी के जेवर समेटकर भाग गए।

पीड़ित के मुताबिक चोर एक सोने का हार, चार चूड़ियां, बड़ी और छोटी पायल, एक चेन, बच्चों के खंडुवा व हाय, एक मंगलसूत्र और तीन अंगूठियां ले गए। चोरी हुए जेवरों की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। बृहस्पतिवार की सुबह परिवार के सदस्यों की नजर घर में बिखरे सामान पर पड़ी। जेवर गायब मिलने पर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। जसरथपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन


सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोर घर में किस रास्ते से दाखिल हुए थे। वारदात के बाद उनके भागने की दिशा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र में पहले हुई चोरी की घटनाओं से भी मामले की कड़ियां जोड़कर जांच की जा रही है। परिजन और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें