फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छत का लिंटर तोड़ते समय मलबे के साथ गिरा मजदूर, मौत

Tue, 08 Sep 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
रामकुमार फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा/जैथरा। नगला बिजू निवासी मजदूर की मंगलवार सुबह मकान का लिंटर तोड़ते समय छत के मलबे के साथ नीचे गिरने से मौत हो गई। हादसे में साथ काम कर रहा दूसरा मजदूर भी गिरा लेकिन उसने नीचे बंधा तार पकड़ लिया जिससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला बिजू निवासी रामकुमार (28) मजदूरी करता था। उसने नगला सुमिरत निवासी एक व्यक्ति के मकान का छज्जा तोड़ने का ठेका लिया था। इसी काम को करने के लिए मंगलवार सुबह वह नगला सुमिरत में अपने साथी जोगराज के साथ पहुंचा। सुबह करीब आठ बजे वह छत का लिंटर तोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक से लिंटर का हिस्सा भरभराकर गिरने लगा तो रामकुमार भी उसके साथ नीचे जा गिरा। मलबे के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसके साथ काम कर रहा मजदूर जोगराज भी गिरने लगा लेकिन उसने समय रहते वहीं बंधा तार पकड़ लिया। इससे वह नीचे गिरने से बच गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों और साथी मजदूर ने रामकुमार को मलबे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि रामकुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन अस्पताल पहुंच गए। सीओ अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि हादसे के बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल किसी प्रकार की कोई शिकायत या तहरीर पीड़ित पक्ष की ओर से नहीं दी गई है।

रामकुमार फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें