फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की हड़ताल से प्रभावित हो रहे कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। स्वास्थ्य विभाग में शासन स्तर से कई लिपिकीय कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसको लेकर कर्मचारी तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी हड़ताल पर रहे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लगातार चल रही हड़ताल से विभिन्न कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानांतरण के विरोध में स्वास्थ्य विभाग के लिपिकीय कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर गए थे। बुधवार को बकरीद के अवकाश के बाद बृहस्पतिवार को भी उन्होंने काम नहीं किया। इससे लोगों का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, जननी सुरक्षा योजना का भुगतान का कार्य रुक गया है। हड़ताल के तीसरे दिन यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुलश्रेष्ठ ने बताया कि स्थानांतरण नीति गलत है।
जब तक इस पर रोक नहीं लग जाती, हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सतीश चंद्र, आशुतोष , सुधीर, पुष्पेंद्र, राजीव, श्यामसुंदर, राजेंद्र कुमार, प्रेमपाल, मुकेश, पुष्पेंद्र सिंह, अतुल भदौरिया, प्रशांत कुमार, चेतन देव शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें