फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि परीक्षा: प्रवेश पत्र न मिलने से विद्यार्थी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का समय आ गया है। लेकिन अभी तक परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र नहीं मिले हैं। इससे वे परेशान हैं।
विज्ञापन

लंबे विचार-विमर्श के बाद विश्वविद्यालय की ओर से अंतिम वर्ष वाले छात्र-छात्राओं की परीक्षा आयोजित कराने की नीति तय की गई है। इसके लिए तैयार किए गए परीक्षा कार्यक्रम के मुताबित 24 जुलाई से स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं शुरू कराई जा रही हैं। लेकिन परीक्षाओं के आयोजन को लेकर छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
उन्हें अभी तक प्रवेश पत्र नहीं मिले हैं। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर पता नहीं लग पा रहा है। कॉलेजों की ओर से भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रवेश पत्र ऑनलाइन मिलेंगे, लेकिन कॉलेज की वेबसाइट पर भी प्रवेश पत्र नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले परीक्षार्थी
परीक्षा की तारीख बिल्कुल नजदीक आ गई है। लेकिन अभी तक प्रवेश पत्र की जानकारी नहीं हो पा रही है। रोल नंबर तक नहीं पता है।
- पंकज कुमार, बीएससी
कॉलेज में बताया गया कि सभी सूचनाएं और प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ही प्राप्त होंगे। लेकिन अभी तक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।
- सचिन कुमार, बीए
कोरोना संक्रमण काल के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज नहीं खोले जा रहे हैं। उन्हें सभी सूचनाओं आदि का आदान-प्रदान वेबसाइट पर ही किया जा रहा है। परीक्षा से पूर्व प्रवेश पत्र वेबसाइट से ही डाउनलोड करने की सुविधा दी जाएगी।
- डॉ. सुनीता सक्सेना, प्राचार्य जेएलएन डिग्री कॉलेज, एटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें