सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली निकालती महिलाएं ।
- फोटो : ETAH
एटा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मंगलवार को शहर में महिलाओं द्वारा बाइक रैली निकालकर यातायात के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया। बाइक रैली हरी झंडी दिखाकर डीएम ने रवाना किया। मंगलवार को सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में पहुंचे डीएम सुखलाल भारती ने कहा कि महिलाएं अब केवल हाउस वाइफ नहीं हाउस मेकर बन गईं हैं। महिलाएं घर को बनाने लगी है। उन्होंने कहा बच्चों को संस्कारवान बनाना महिलाओं को प्रथम कर्तव्य है। इस दौरान वह परिवार के सदस्यों को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट लगाने की आदत डालें, जिससे परिवार सुरक्षित रहेगा। अलीगढ़ से आए आरटीओ केडी सिंह गौर ने कहा महिलाएं परिवार में संस्कार के रुप में यातायात नियमों का पालन करना डालें।
एआरटीओ (प्रशासन) हेमचंद्र गौतम ने कहा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 21 जनवरी से मनाया जा रहा है। संचालन विजय प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान रैली को डीएम, एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के जीटी रोड से निकलती हुई आगरा रोड पर जाकर संपन्न हुई। रैली में स्कूटी पर सवार शिक्षिकाएं जीवन है अनमोल सड़क पर खतरा न लें मोल आदि के नारे लगा रहीं थीं। रैली में यात्रीकर अधिकारी अभिनव चौधरी, आरआई अजय गुप्ता, डॉ. अभिनव दुबे, एआरएम राजेश यादव, राहुल मिश्रा आदि रहे।