फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मारपीट में महिला का कान कटा, पांच घायल

विज्ञापन
जलेसर में मारपीट के दौरान महिला पूरन का कटा कान। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के गांव नगला धनीराम में रास्ता रोकने को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडों में पांच लोग घायल हुए हैं। इसमें एक महिला का कान कट गया, कटे कान को लेकर थाने पहुंची महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नगला धनीराम गांव में लोकपाल सिंह के रास्ता रोके जाने का प्रशांत के पक्ष ने आपत्ति की। रास्ते को लेकर विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग जमा हो गए। लोकपाल के चाचा के आने पर साहिल, पूरन देवी, राजेश आदि लोगों ने लाठी-डंडों से प्रशांत और उसके परिजन पर हमला कर दिया। पहले से सचेत प्रशांत और परिजन ने भी लाठी-डंडों से जवाब दिया। दोनों पक्ष से जमकर लाठी-डंडे चलने पर गांव में भगदड़ मच गई। एकत्रित हुए लोगों ने हस्तक्षेप कर बमुश्किल विवाद को शांत कराया। विवाद में पूरन देवी का धारदार हमले से कान कट गया, जिसको लेकर वह थाने पहुंची। मारपीट में पूरन देवी के साथ ही लाठी लगने से प्रशांत का सिर फट गया, भगवान देवी, मुल्तान सिंह, पूजा सहित पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी संजय राघव ने कहा मारपीट के मामले में दोनों पक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें