फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Sun, 23 Nov 2025 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मृतका रोशनी देवी का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। मलिगांव में शनिवार की देर शाम एक महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतका के मायके पक्ष ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं ससुर का कहना है कि बहू मानसिक रूप से बीमार थी।
विज्ञापन


सकीट थाना क्षेत्र के मलिगांव निवासी राजपाल सिंह ने बताया कि बेटे गीतम सिंह का विवाह छाछा थाना भोगांव जिला मैनपुरी से हुआ था। पुत्रवधू रोशनी (36) पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। उसने एक बार गांव के बाहर स्थित तालाब में कूदकर जान देने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने तालाब में कूदकर उसकी जान बचाई। इसके बाद बेटा गीतम नौकरी करने दिल्ली चला गया। शनिवार की देर शाम रोशनी का शव गांव से बाहर फंदे से लटका मिला।

भाई संजीव का आरोप है कि बहन को ससुराल वाले परेशान करते थे। इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान थी। हत्या कर खुदकुशी दर्शाने के लिए शव फंदे से लटका दिया। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का ही लग रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग पाएगा। पुलिस गहनता के साथ छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें