फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Mon, 06 Oct 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
संजू देवी फाइल फोटो।
विज्ञापन
एटा। एक महिला का शव सोमवार को घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। मामला निधौली कलां थाना क्षेत्र का है। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने बहनोई सहित अन्य ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव मनौरा निवासी अजय कुमार ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि बहन संजू का विवाह गांव नगला सेवा निवासी दुर्विजय सिंह के साथ किया था। 14 फरवरी 2019 को हुए विवाह समारोह में सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया गया था। कुछ समय तक तो सब कुछ सही चलता रहा मगर बाद में ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर संजू को आए दिन मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। कई बार संजू ने फोन कॉल के माध्यम से मायके में यह बात बताई। इसके बाद दुर्विजय व उसके परिजन को समझाने का भी प्रयास किया गया। यह लोग नहीं माने और रविवार की रात में बहन की हत्या कर खुदकुशी दर्शाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। सुबह 7 बजे फोन कॉल कर आसपास के लोगों ने सूचना दी तब हम लोगों को पता चला और मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें