फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दावत खाकर फूड पॉयजनिंग, परिवार के 3 लोग पड़े बीमार

Mon, 06 Oct 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर के शिवसिंहपुर में एक ही परिवार के 3 लोग दावत खाने के बाद फूड पॉयजनिंग के शिकार हो गए। इसमें मां, 10 साल की बेटी और 7 साल का बेटा शामिल है। इन्हें मेडिकल कॉलेज के सामान्य वार्ड और बच्चा वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे रीना निवासी शिवसिंहपुर, बेटी परी (10) और बेटा कृष्णा (7) को लाया गया। सभी लोग उल्टी-दस्त से परेशान थे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के सामान्य और बच्चा वार्ड में भर्ती करा दिया।
रीना ने बताया कि रविवार को शिवसिंहपुर में ही बहन की बेटी की शादी में गए थे। रात को दावत के बाद तबीयत बिगड़ गई और उल्टी-दस्त होने लगे। बच्चे भी उल्टी-दस्त से परेशान हो गए। सुबह मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में दवा लेने के लिए पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने फूड पॉयजनिंग बताया और भर्ती करा दिया। यहां पर चिकित्सकों द्वारा ड्रिप लगाई जा रही है। वहीं बच्चों को सामान्य वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें