फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Mon, 11 Sep 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर (एटा)। थाना जलेसर क्षेत्र के गांव मुड़ई प्रहलाद नगर में महिला का शव सोमवार सुबह फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया और हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। यह भी कहा कि रविवार की रात फोन पर बेटी की हत्या करने की धमकी पति ने दी थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ही गांव नगला कोड़रा निवासी मेवाराम का कहना है कि बेटी रेनू की शादी करीब एक वर्ष पूर्व रामू निवासी मुड़ई प्रहलाद नगर के साथ की थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। रविवार की रात मौत होने की सूचना मिली। वहीं ताऊ भूपाल सिंह ने बताया कि बेटी को प्रताड़ित किए जाने पर एक माह पहले ही 50 हजार रुपये दिए थे, इससे ई-रिक्शा खरीदा। रामू शराब पीने के आदी था और आए दिन रेनू की मारपीट करता था। आरोप है कि रविवार की रात करीब 8 बजे पिटाई की और फोन करके मेवाराम को धमकी दी कि रोक सको तो रोक लो, आज हत्या कर दूंगा। बताया कि इस धमकी को हम लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया।
सोमवार सुबह सूचना मिली कि रेनू की हत्या कर दी गई है। जब पुलिस को लेकर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला था और साड़ी के फंदे पर शव लटका मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि विवाहिता की मौत हुई है। पिता ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कराने के लिए लिखकर दिया है। फिलहाल किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं है, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कमरे में मिले शराब के तीन पौआ
विवाहिता के ताऊ ने बताया कि सुबह जब पुलिस के साथ गए तो कमरे में शराब के तीन पौआ रखे थे, कुछ खाली क्वार्टर भी मिले हैं। शराब पीने को लेकर बेटी विरोध करती थी। वह मायके से रुपये लाने के लिए दबाव बनाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें