फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: त्रिलोकपुर में मगरमच्छ देख ग्रामीण दहशत में

Mon, 11 Sep 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। थाना क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर में सोमवार सुबह गांव के तालाब में लोगों को मगरमच्छ दिखाई दिया, जिससे वो दहशत में आ गए। लोग खेतों पर कार्य करने के लिए नहीं जा सके। मगरमच्छ की सूचना वन विभाग को दे दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को तड़के 5 से 6 फीट लंबा मगरमच्छ लोगों को दिखाई दिया। जिसकी लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी। मगरमच्छ को देख गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि 3 दिन पूर्व गांव से 500 मीटर दूर मछुआ रजबहा में मगरमच्छ देखा गया था। लगातार हो रही बारिश से यह गांव के नजदीक बने तालाब में आ गया है।
विज्ञापन



अभी-अभी जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके लिए टीम भेज दी गई है। तत्काल मगरमच्छ को पकड़वाया जाएगा। -सुंदरेशा, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें