एटा के थाना कोतवाली देहात में एक व्यक्ति ने अर्पित जागरण निवासी विरामपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आरोपी बहन के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता है और फर्जी फोटो स्टेटस लगाकर वायरल करने की धमकी देता है।
विज्ञापन
पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि अर्पित जागरण बहन के मोबाइल पर अश्लील मैसेज और गंदी-गंदी गालियां लिखकर भेजता है। इसके अलावा फर्जी बनावटी फोटो बनाकर परिजन को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है।
इतना ही नहीं स्टेटस लगाकर बहन के ससुरालीजन को भेजने की धमकी देता है। कई बार उसे मना किया गया। लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा है। धमकी देते हुए कहता है कि या तो पांच लाख रुपये दो नहीं तो मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगा और बहन की शादी भी तुड़वा दूंगा।