फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तीन बेटों की आपसी कलह...करते हैं ऐसा सलूक, सह नहीं सकी मां; जान देने के लिए लगाई नहर में छलांग

Tue, 06 May 2025 07:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बेटों के आपसी झगड़ों और गलत व्यवहार से परेशान होकर मां ने आत्मघाती कदम उठाया। जान देने के लिए नहर में कूद गई। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के थाना अलीगंज के गांव दहेलिया पूठ की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला मंगलवार को पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना नहर पर पहुंची। बेटों की आपसी कलह से परेशान होकर पुल से पानी में कूद गई। मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को स्थानीय गोताखोरों की मदद से निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


गांव दहेलिया पूठ निवासी सुखदेवी ने बताया कि राजेश, बबलू और अंकित तीन पुत्र हैं, जो आए दिन बेवजह किसी न किसी बात के कारण आपस में लड़ते-झगड़ते रहते हैं। इनके लड़ाई-झगड़े के चक्कर में न तो उन्हें सही तरीके से खाना मिल पाता है और न ही यह लोग उनका ध्यान रख पा रहे हैं। एक-दूसरे के पास भेज देते हैं और तबीयत खराब होने पर दवा तक नहीं दिलाते हैं। सोचा कि जब संतान ही रोटी नहीं दे पा रही तो कौन ख्याल रखेगा।

 
विज्ञापन

बताया कि इस बात के मन में आते ही गांव से जैथरा पहुंची और वहां से बस में बैठकर एटा आई। इसके बाद यहां से ऑटो के माध्यम से सुन्ना नहर पर पहुंची और जान देने के लिए नहर के पुल से कूद गई। वहां मौजूद लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना देते हुए बचाने को दौड़े।

स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने बुजुर्ग महिला को नहर से निकाला और लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। यहां उपचार के बाद सुखदेवी के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। महिला ने अपने बेटों के पास जाने से मना भी कर दिया। कहा कि वह बेटी के पास गांव गोलाकुआं में रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें