फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जमीन के लिए मां का ऐसा हश्र...जंगल में मिला कंकाल, पेड़ पर लटका था कमर से ऊपर का हिस्सा; जबड़े से की पहचान

Sun, 24 Aug 2025 10:29 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। नदी किनारे जंगल में महिला का कंकाल लटका मिला। देखकर लोगों की रूह कांप गई। मामले में मृतका के भाई ने भांजे पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सर्वेशा देवी का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के गांव नगला राम सिंह और नगला ढाकन के बीच काली नदी के किनारे शनिवार को जंगल में पेड़ पर एक महिला का कंकाल लटकता हुआ मिला। इससे सनसनी फैल गई। कासगंज निवासी मृतका के भाई ने कपड़े और जबड़े से शव की शिनाख्त की। बताया कि उनकी बहन 9 दिन से लापता थी। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


 

जसरथपुर थाना प्रभारी किशोरी लाल मीणा ने बताया कि कासगंज निवासी बुद्धपाल ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी बहन सर्वेशा देवी (50) अपने घर सलेमपुर, थाना कुरावली, जिला मैनपुरी से 14 अगस्त को लापता हुई थीं। दो दिन तक खोजबीन के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो 16 अगस्त को थाना कुरावली में गुमशुदगी दर्ज कराई।

 

शनिवार को जानकारी मिली कि जसरथपुर थाना क्षेत्र में गांव नगला राम सिंह और नगला ढाकन के मध्य काली नदी के किनारे जंगल में पेड़ पर एक महिला का कंकाल लटका हुआ है। वहां जाकर देखा और कपड़े और जबड़े के आधार पर बहन सर्वेशा देवी की पहचान की। 

ये भी पढ़ें-UP: बुखार की दहशत...मासूम सहित तीन की माैत, घर-घर बिछी चारपाई; मरीजों में ये लक्षण आ रहे सामने

उन्होंने बताया कि शव गल चुका था और केवल कंकाल बचा था। पेड़ पर फंदे के सहारे कमर के ऊपर का हिस्सा लटका हुआ था, जबकि नीचे की अस्थियां जमीन पर गिर चुकी थीं। बुद्धपाल ने आरोप लगाया है कि उनके भांजे ने जमीन के बंटवारे के विवाद में सर्वेशा की हत्या की है। 

ये भी पढ़ें-UP: STF और औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई...ढाई करोड़ की दवा जब्त, कारोबारी ने बचने के लिए दिया नोटों से भरा बैग
विज्ञापन

बताया कि 15 अगस्त को जब वह बहन को ससुराल से लेने गए तो भांजे ने उनको धमकी दी थी। अलीगंज के सीओ नितीश गर्ग ने बताया कि परिजन ने पहचान की है, लेकिन कानूनी रूप से पुष्टि के लिए हड्डियों का डीएनए कराया जाएगा। फॉरेंसिक जांच में मौत के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। विवेचना एवं अन्य कार्रवाई कुरावली थाने से ही की जाएगी, सूचना दे दी गई है।


ये भी पढ़ें-UP: रात में गिरी मकान की छत...मलबे में दब गया परिवार, मच गई चीखपुकार; एक की माैत और सात लोग घायल

http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें