मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड में भती सड़क हादसे में घायल महिला। संवाद
एटा। कोतवाली देहात के गांव गंगनपुर बिजलीघर के पास रविवार सुबह ट्रैक्टर और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। इसमें ई-रिक्शा सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
लक्ष्मी देवी (50 वर्ष) निवासी मिर्जापुर सई थाना रिजोर शहर के शिकोहाबाद रोड स्थित गंगनपुर के पास शिवा गार्डन में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। जैसे ही ई-रिक्शा गंगनपुर बिजलीघर के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। बेटे रवि कुमार ने बताया कि हादसे में उनकी मां के सिर में गंभीर चोटें आई हैं जिसके चलते चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगरा रेफर कर दिया है।