फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार में तोड़फोड़ कर मालिक को पीटा

विज्ञापन
पथराव से कार का टूटा हुआ शीशा। संवाद
विज्ञापन
जैथरा। बरना रोड पर शनिवार की रात कार न रोकने पर तीन लोगों ने पथराव कर दिया। इससे कार के शीशे टूट गए। साथ ही कार स्वामी को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

थाने में तहरीर देकर नखतपुर निवासी पीड़ित हरीश ने बताया कि शनिवार की देर शाम वह तरिगवां गांव से वापस आ रहा था। बरना रोड से गांव के रास्ते पर दौलतपुर से गुजरते समय तीन लोगों ने कार रोकने का इशारा किया। कार न रोकने पर तीनों ने सामने खड़े होकर कार को रुकवा लिया। पथराव कर कार के शीशे तोड़ दिए। उसके ऊपर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने कहा तहरीर के आधार पर पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें