फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, हत्या कर शव फूंकने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बीमारी से महिला की मौत हो गई। ससुरालीजन ने महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौत की सूचना पर आए ससुरालीजन हत्या कर शव फूंकने का आरोप लगाने लगे। बाद में समझाने पर वह माने और मामला शांत हुआ। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव लालगढ़ी निवासी ओमपाल की पत्नी पुष्पा बीमार थी। आगरा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। जहां बृहस्पतिवार रात महिला की मौत हो गई। ससुरालीजन ने मायके पक्ष को मौत की जानकारी दी। मृतका की भतीजी की शुक्रवार को शादी थी।
विज्ञापन

इसके चलते मायके वालों के पहुंचने से पहले शुक्रवार सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव पहुंचे मृतका के भाई ने हत्या कर शव फूंकने का आरोप लगाते हुए कोतवाली देहात पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर पड़ताल की। इस दौरान बुजुर्गों और समझदार लोगों ने मायका पक्ष को समझाया तो वह आरोपों से पीछे हट गए। कोतवाली में लिखकर दिया कि बीमारी से मौत हुई है। कोतवाली देहात प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि बीमारी से महिला की मौत हुई थी। मायके पक्ष के आने से पहले अंतिम संस्कार कर दिया। इसके चलते जानकारी दी गई। बाद में भाई लिखकर कोतवाली में दे गया है कि मौत बीमारी से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें