फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ट्रक-ऑटो की भिड़ंत में घायल महिला की मौत

Thu, 12 Mar 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव आलमपुर के समीप शनिवार को ट्रक ऑटो की भिड़ंत में घायल 45 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

वहीं परिवार में मातम छाया हुआ है।
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव आलमपुर के समीप बीते शनिवार की सुबह ऑटो ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसमें ऑटो सवार 45 वर्षीय सुनीता पत्नी धीरेन्द्र, बेटी उमा, बेटा आदर्श, देवर कुलदीप घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने सुनीता की हालात गंभीर देखते हुए हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया।

बृहस्पतिवार को आगरा में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सुनीता की मौत हो गई। परिजन शव को पोस्टमार्टम गृह पर लेकर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। वहीं परिवार में लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें