फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वृद्ध किसान हत्याकांड में संदिग्ध फोन नंबरों को खंगाल रही पुलिस

Thu, 12 Mar 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। नयागांव थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर में नलकूप पर सोते समय हुई वृद्ध किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने संदिग्ध लोगों के फोन नंबर की सीडीआर निकलवाई है। क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने शीघ हत्याकांड का खुलासा किए जाने का दावा किया है। उन्होंने कहा वृद्ध किसान हत्याकांड में कुछ तथ्य हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर संदिग्ध लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


नयागांव थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर में वृद्ध किसान रामपाल की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। जिनका शव सुबह के समय खेत पर जा रहे किसानों ने देखा था। वृद्ध रामपाल की पत्नी की 40 वर्ष और इकलौती संतान बेटी की मौत लगभग 30 वर्ष पहले होने पर वह अधिकांश नलकूप पर रहते थे। उनके हिस्से में 16 बीघा जमीन थी, जिसमें दो साल पहले छह बीघा जमीन बड़े भाई गेंदालाल के नाम कर चुके थे।
उनका एक छोटा भाई लेखपाल है, लेकिन वह किसी के साथ नहीं रहते थे। सीओ राजेश सिंह ने कहा सर्विलांस टीम, एफएसएल टीम और पुलिस की टीम लगातार साक्ष्य जुटाने में प्रयासरत है। जांच में महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें